
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना में मारपीट को लेकर काउंटर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार पुलिस ने जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम पलटू महतो और विनोद यादव है जो थाना इलाके के करनीबाग का रहने वाला है।

एक पक्ष की ओर विनोद यादव ने मामला दर्ज कराया है। जिसमें पलटू महतो, फल्गुनी यादव सहित तीन अज्ञात को आरोपी बनाया है। कहा है कि उपरोक्त आरोपी द्वारा उसके घर का चाहरदिवारी जबरन तोड़ने का कार्य किया जा रहा था। जब वह मना करने गया तो सभी लोग मिलकर तलवार, रड और लाठी से हमला कर दिया।

इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब बेटी और पत्नी बचाने दौड़ी तो सभी लोगों ने मिलकर उनके साथ भी मारपीट कर किया। दूसरे पक्ष की ओर से पलटू ने मामला दर्ज कराया है। कहा है कि वह दिपावली के दिन अपने चाहर दिवारी पर दीपक जलाने गया था। उसी दौरान विनोद यादव, चिंता देवी, पंकज यादव साकिन उजाला चौक करनीबाग हरवे हथियार से लैस होकर वहां पहंुचे और गाली गलौज करने लगा।
जब उसने इसका विरोध किया तो सभी लोग मिलकर उस पर हमला बोल दिया। मारपीट के क्रम में पांच भर का चांदी का चेन और पॉकेट से पांच हजार रूपया छिन लिया। इधर कुंडा पुलिस फिलहाल दोनों ओर से एक- एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



