
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के देवघर- जसीडीह मुख्यमार्ग पर स्थित डढ़वा नदी पुल के पास से पुलिस ने गुप्त सूचना पर ऑटो में लदा अवैध शराब की बोतल को जब्त कर लिया।

बताया जाता है कि 375 एमएल का 20 बोतल शराब एक बैग में भरकर तस्कर जसीडीह स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसकी जानकारी पेट्रोलिंग कर रहे पीसीआर चार के पदाधिकारी एसआई ओमप्रकाश सिंह को मिली। उपरांत वे डढवा नदी पुल के पास पहुंचे और ऑटो की जांच की तो उसमें एक बैग में रखा शराब बरामद किया गया। वहीं मौके पर से तस्कर फरार हो गया।

इधर जब्त शराब और ऑटो को नगर थाना के हवाले कर दिया गया है। नगर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।


