Deoghar: जिले में साइबर ठग नए-नए तरह से लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। इन साइबर ठगों से सतर्क रहने की जरूरत है। जिले के तीन महिला से अलग-अगल तरीके से 95 हजार रूपये की साइबर ठगी कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसे लेकर साइबर थाना में आवेदन देकर तीनों ने अलग-अगल शिकायत किया है।
जसीडीह थाना क्षेत्र के कुंजीसार की रहने वाली देवंती देवी ने कहा है कि उसने यूट्युब पर सस्ते में गाय की बिक्री का प्रचार देखा। उसमें दिये गये नंबर पर उसने फोन किया। पहले 10 हजार अग्रिम जमा करने के बाद दूसरे दिन गाय मिल जाने की बात कही गयी। उसने ऑनलाइन अग्रिम पेमेंट कर दिया। लेकिन दूसरे दिन भी गाय उसे नहीं पहुंचाया गया। दुबारा उसने उक्त नंबर पर कॉल किया तो कहा गया कि वाहन फंस गया है इसके लिये एक हजार रूपये भेजना होगा। एक हजार रूपया भी पेमेंट कर दिया उसके बाद उससे अन्य टेक्स के नाम पर कूल 49 हजार 920 रूपये की ठगी कर ली गयी।
दूसरा मामला जसीडीह थाना क्षेत्र के गोपालपुर का है। वहां की रहने वाली नेहा कुमारी से फोन पे का लिंक भेजकर उसके बैंक ऑफ इंडिया के खाता से 5057 रूपये की अवैध निकासी कर ली गयी।
तीसरा मामला थाना क्षेत्र के चपरिया गांव का है। चपरिया गांव निवासी दुलारी देवी का एक सीएसपी संचालक द्वारा अंगूठा निशान लेकर क्लोन बना खाता से 31 हजार रूपये की अवैध निकासी कर ली गयी।
सभी मामलों को दर्ज कर साइबर थाना पुलिस छानबीन में जुट गयी है।