
Deoghar: अंडमान के दादर नगर हवेली सिलवासा की पुलिस दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गयी। दोनों आरोपी का नाम दीपक कुमार और धीरज कुमार है जो मोहनपुर थाना क्षेत्र के लातेसार गांव का रहने वाला है।

दोनों को पकड़ने एसआई शशि कुमार के नेतृत्व में अंडमान पुलिस देवघर पहुंची थी। बताया जाता है कि दोनों के द्वारा एक व्यक्ति के खाता से 6 लाख 64 हजार 899 रूपये की ठगी किये जाने का आरोप है। दोनो को अंडमान पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था।



