Deoghar: सड़क हादसे में घायल दो बहनों में से एक की मौत हो गई। मृतिका का नाम है 11 वर्षीय चांदनी कुमारी है। जो जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के धामनाडीह की रहने वाली है। पुलिस को दिए बयान में मृतका के पिता नकुल तूरी ने कहा है कि बड़ी बेटी राखी कुमारी और छोटी चांदनी कुमारी दोनों स्कूटी से चकाई बाजार गई थी।

बाजार से लौटने के क्रम में चकाई दुम्मा मोड़ के पास अपाचे सवार व्यक्ति ने तेज गति से बाइक चलाते हुए स्कूटी में धक्का मार दिया। इस घटना में दोनों बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को पहले इलाज के लिए चकाई स्थित रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

चांदनी की हालत गंभीर देखकर सदर अस्पताल के डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। कहा है कि पहले कुंडा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। वहां से डॉक्टर ने रिम्स रेफर कर दिया। प्राइवेट एंबुलेंस के माध्यम से रांची रिम्स के लिए निकले ही थे की 5 किलोमीटर दूरी जाने के बाद ही चांदनी ने दम तोड़ दिया।
देवघर सदर अस्पताल वापस लौट गये। इधर जानकारी मिलते ही बैजनाथ धाम ओपी प्रभारी विनोद कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



