Deoghar: श्रावणी मेला ड्यूटी में देवघर आए रांची जिला बल के 55 वर्षीय एक जवान की मौत हृदय गति रुक जाने से हो गई। मृतक जवान का नाम जूलियस कुजूर है जो पलामू जिला के रायडीह थाना क्षेत्र के तुरीडीह का रहने वाला है।
पुलिस को दिए बयान में झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन रांची के संयुक्त मंत्री दिलीप उरांव ने कहा है कि मृतक वर्ष 2009 में आरक्षी के पद पर रांची जिला में बहाल हुआ था। वह साक्षर आरक्षी से सअनी के लिए ट्रेनिंग के लिए पदमा में प्रतिनियुक्ति के लिए गया था। पदमा से वह श्रावणी मेला विधि व्यवस्था ड्यूटी के लिए देवघर आया था।
10 नंबर ओपी में उसकी ड्यूटी लगी थी और देवघर कॉलेज में रह रहा था। 11 जुलाई की रात को वह खाना खाकर अपने बेड पर सोने चला गया। अन्य जवान भी वहां अपने अपने बेड पर आराम कर रहे थे। रात्रि 11:00 बजे के आसपास वह शौच करने के लिए बाहर निकला और वही बगल के मैदान में गिरा पड़ा मिला।
जवान वहां उठे और बाहर निकला तो उसे मैदान में गिरा पड़ा देखा। देर रात को ही उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कहा है कि उसकी मौत हृदय गति रुकने से हो गई। इधर मामले की जानकारी मिलते ही ओपी प्रभारी विनोद कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।