
Deoghar: जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के खिरवातरी के पास गुरुवार की रात दो बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गयी। मृतक युवकों की पहचान निलेश वर्णवाल एवं रौशन वर्णवाल देवीपुर और एक पितरजोर निवासी गुरुदेव सिंह के रूप में हुई। दो देवीपुर प्रखंड के ही रहने वाले हैं। जबकि तीसरा युवक गुरुदेव देवीपुर थाना क्षेत्र के पितरजोर का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार देवीपुर थाना क्षेत्र निवासी निलेश एवं रौशन एक बाइक पर सवार होकर देवीपुर से देवघर की ओर आ रहे थे। खिरवातरी के पास देवघर से जा रहे एक बाइक से सीधी टक्कर हो गयी। जिसमें तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पाकर स्थानीय लोगों ने देवीपुर पुलिस की मदद से तीनों को अस्पताल लेकर आये। जहां चिकित्सकों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद निलेश एवं रौशन के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और शव को जबरन अपने साथ ले गये।

जबकि तीसरे युवक का शव अस्पताल में ही पड़ा हुआ है। इसकी शिनाख्त नहीं हो पायी है। इधर निलेश एवं रौशन की मां एवं बहनों का अस्पताल में रो-रोकर बुरा हाल है।
इधर, घटना की सूचना मिलने पर देवघर विधायक नारायण दास अस्पताल पहुंचकर पूरी जानकारी ली और परिजनों को सांत्वना दिया।


