
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के पुतरबनवा गांव में खेत जुताई के दौरान ट्रेक्टर चालक वाहन से फेंका गया। इस घटना में उसे गंभीर चोट लग गयी।

घायल का नाम ठेंगा मुर्मू है जो पुतरबनवा गांव का रहने वाला है। उसे बेहोशी की हालत में परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने आईसीयू में भर्ती कर दिया।

बताया जाता है कि वह ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था। उसी दौरान ट्रैक्टर पर से उसका नियंत्रण खो गया और एक खेत के मेढ़ पर ट्रैक्टर का चक्का चढ़ गया। उसी क्रम में वह ट्रैक्टर के ड्राइविंग सीट पर से निचे गिर गया।
समाचार लिखे जाने तक उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी।



