
Deoghar: देवघर नगर थाना में बालक से कार्य कराने वाले सुभाष चौक स्थित मेर्सस विनायक होटल के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला श्रम अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार साह ने दर्ज कराया है।

कहा है कि 19 जून को मेसर्स विनायक होटल नियर ऐपेक्स सुभाष चौक देवघर का निरीक्षण किया गया था। उक्त धावा बल टीम में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी मीरा कुमारी, एलपीओ आशुतोष कुमार, चाइल्ड लाइन सदस्य मो इलियास, रामजीवन दास, राजेश कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी किरण बाला सहित एनजीओ के सदस्य मौजूद थे।

निरीक्षण के क्रम में जानकारी मिली की प्रतिष्ठान के नियोजक आशीष मेसर्स के द्वारा बाल श्रम कराया जा रहा है। उक्त किशोर को विमुक्त कराकर बाल कल्याण समिति के माध्यम से उसके परिजन को सुपूर्द कर दिया गया।



