
Deoghar: देवघर जिला के बुढ़ई थाना क्षेत्र स्थित जगदीशपूर-धमनी मुख्य मार्ग पर लोकशाला के समीप बाइक व हाइवा में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार दो युवक की घटना स्थल पर ही मौत गयी।

मृतक की पहचान काँसजोर गाँव निवासी सफाकत अंसारी उम्र 24, व मोइद अंसारी उम्र 22 के रूप में की गयी है। वहीं घटनास्थल से हाइवा चालक व खलासी मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार सफाकत अंसारी व मोइद अंसारी (दोनो मृतक) स्पेलन्डर बाइक से सवार होकर बकरीद में अपने परिजन से मिलने काल्हाजोर गाँव जा रहा था । इसी दौरान धमनी की ओर से आ रहे गिट्टी लदा एक हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

इधर घटना की सूचना मिलते ही आनन फानन में बुढ़ई पुलिस घटना स्थल पर पहुँची।काफी देर तक मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शव को उठाने नहीं दिया। बाद में समझा बुझा कर जाम हटाया जा सका।


