Deoghar: देवघर सारवां मुख्य मार्ग पर कुंडा थाना क्षेत्र स्थित करणपुर पुल के पास दो बाइक वह एक स्कॉर्पियो में टक्कर हो गई। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में नंदकिशोर झा सूरियाडीह, बुलबुल कुमारी और अजीत कुमार लखोरिया सभी सारवां थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
बताया जाता है कि नंदकिशोर झा बाराकोला स्थित स्कूल में शिक्षक हैं। स्कूल से वह अपना बरमसिया स्थित घर आ रहे थे। वही लखुरिया निवासी अजीत और बुलबुल देवघर शहर की ओर आ रहे थे। उसी दौरान करण कोल पुल के पास तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए स्कार्पियो चालक ने दोनों बाइक में एक साथ जोरदार टक्कर मार दिया।
घटना के बाद स्कूल स्कार्पियो चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। जानकारी मिलते ही कुंडा पुलिस घटनास्थल पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है।