
Deoghar: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देवघर कॉलेज मैदान में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के संयोजन से योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में देवघरवासियों ने हिस्सा लिया।

मौके पर सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह सोचा था कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनने के बाद उन्होंने यह कर दिखाया। आज 9वां साल है और पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को आगे ले जाने का काम किया है स्वामी सत्यानंद महाराज ने। बिहार स्कूल ऑफ योगा के ही सभी आपको देश-विदेश में योगा कराते हुए योग गुरु मिलेंगे और आज वही स्वामी सत्यानंद महाराज जी के ही योगा स्कूल से योग गुरु देवघर पहुंचे हैं और तमाम देवघर वासी को योगाभ्यास कराया है यह काफी खुशी की बात है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस सोच को योग करो निरोग रहो को आगे ले जाने का कार्य किया जा रहा है। आज पूरा देश ही नहीं पूरे विश्व को योग करके निरोग रहने का एक बड़ा मैसेज दिया जा रहा है। उसी के तहत आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।


