
Deoghar: सारठ-देवघर मुख्य सड़क पर सारठ काली पोखर के समीप अज्ञात बाइक पर सवार दो युवकों ने एक बाइक सवार को चाकू मारकर फरार हो गए। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घायल युवक को आनन फानन में आसपास के लोगों द्वारा सारठ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर सोनू आंनद ने प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु देवघर रेफर कर दिया।

इधर घटना के संबंध में बताया जाता कि पालाजोरी थाना क्षेत्र के गुलालडीह गांव निवासी राहुल कुमार एवं इसका मौसेरा भाई देवीपुर थाना क्षेत्र के झुमरबाद गांव निवासी अविनाश कुमार बुधवार को सारठ थाना क्षेत्र के पनसारी गांव अपने मामा घर से बुधवार को संध्या करीब छः बजे बाइक से अपना घर गुलालडीह की और जा रहा था। इसी बीच सारठ काली पोखर के समीप देवघर की ओर से सारठ मधुपुर की ओर जा रही दो बाइक सवार युवक ने पिछे से अविनाश कुमार पर चाकू से हमला कर फरार हो गया।

जिससे युवक का गला अधकटा हो गया। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।


