
Deoghar: वज्रपात की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसी हुई एक 12 वर्षीय बच्ची को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसका नाम अशमीन खातुन है जो मोहनपुर थाना क्षेत्र के आमगाछी घोरमारा की रहने वाली है।

इलाज कराने साथ में आये परिजनो ने बताया की गर्मी रहने के कारण वह घर के बगल में स्थित कटहल पेड़ के पास खड़ी थी। उसी क्रम में दिन के करीब 1.30 बजे के आसपास अचानक बुंदा-बांदी होने लगा और जोर का आसमानी बिजली गिरा। जिसकी चपेट में आने से वो गंभीर रूप से झुलस गयी।

आनन-फानन में उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पंहुचाया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।


