
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में आठ वर्ष से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम संजय कुमार राय है जो बिलासी टाउन बंगलो किसान रोड का रहने वाला है।

वर्तमान में वह कोलकाता मेंं रह रहा था। कांड अनुंसधानकर्ता पुअनि रविन्द्र सिंह ने बताया कि संजय कुमार राय नगर थाना कांड संख्या 249/17 में धारा 406,420 का आरोपी है। उसकी गिरफ्तारी कोलकाता से की गयी है।




