
Deoghar: जसीडीह थाना क्षेत्र के डिग्रिया पहाड़ के समीप अज्ञात लोगों ने गिरिडीह जिला निवासी व्यक्ति को गोली मार दी है, जिसके बाद परिजनों ने उसे आनन फानन में देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे है। जहा पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने उसे इलाज के बाद अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर दिया है।

घटना को लेकर परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया की प्रदीप राय गिरिडीह जिले के राजधनवार सिरसा का रहने वाला है और यह अपने देवघर अपने मामा के घर आ रहा था इसी दौरान जसीडीह थाना क्षेत्र के डीगरिया पहाड़ के समीप अज्ञात लोगों ने इसे गोली मारकर फरार हो गए।


फिलहाल परिजन इस घटना की लेकर कुछ भी साफ नहीं बता पा रहे है की घटना कैसे घटी है इधर मामले की जानकारी बैद्यनाथ धाम ओपी के पुलिस को दे दी गई है।
पुलिस मामले को।लेकर पूछ ताछ कर रही है इधर घायल का इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया जा रहा है पुलिस ने मामले की जानकारी अपने वरीय पदाधिकारियों को दे दी है।
घटना क़रीब शाम 7:00 बजे के आसपास की बताई जाती है। करीब 2 घंटे तक वह घटनास्थल पर ही छटपटाते रहा। उसने एक टोटो चालक के मोबाइल से घटना की सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों रात 9:00 बजे के आसपास घटनास्थल पहुंचे और आनन फानन में देवघर सदर अस्पताल इलाज कराने को लेकर पहुंचे है। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने उसके दाहिने हाथ में लगी गोली को निकलकर अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर दिया है।
घटना को लेकर परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया की प्रदीप राय देवघर पूजा करने के लिए आया था। पूजा करके वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान जसीडीह थाना क्षेत्र के डीगरिया पहाड़ के समीप अज्ञात बदमाश उसे गोली मारकर फरार हो गए।
फिलहाल परिजन इस घटना की लेकर कुछ भी साफ नहीं बता पा रहे है की घटना कैसे घटी है इधर मामले की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ पवन कुमार, नगर थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह, एसआई कुमार अभिषेक, एसआई जीशान अख्तर सदर अस्पताल पहुंचे और घायल से घटना कि बावत पूछताछ किया। पूछताछ करने के बाद सभी लोग घटना स्थल कि और निकल गए।


