
Deoghar: देवघर जिला के सारठ थाना क्षेत्र स्थित हेठ बाभनगामा गांव निवासी नबल किशोर झा से दो बाइक में सवार चार अज्ञात अपराधियों ने दिन दहाड़े 25 हजार रुपए नगद एवं बैंक पासबुक समेत अन्य कागजात लेकर चम्पत हो गया।

छिनतई के बाद पीड़ित नबल किशोर झा ने काफी हो हल्ला किया तब तक दोनो मोटरसाइकिल सवार मधुपुर की तरफ भग गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को दिन के करीब डेढ़ बजे नबल झा ने निजी काम के लिए सारठ स्थित सैंट्रल बैंक से 25 हजार रुपए निकाला था। जिसे साइकिल के हैंडल में थैला में टांगकर वे अपना घर हेठ बामनगामा की और जा रहे थे। इसी दौरान सारठ से मधुपुर की ओर दो मोटरसाइकिल से जा रहे चार अपराधियों ने अजय नदी स्थित पुल पर कुछ नोट गिरा दिया। जिसे देखकर नबल किशोर झा ने अपना साइकिल रोककर मानवता के नाते बाइक सवार को पीछे से पुकारा की भैया आपका पैसा गिर गया है।

इसी बीच दूसरे बाइक में सवार दो अपराधियों ने साइकिल में टँगे पैसे से भरे थैले को झपटकर फरार हो गया। इधर घटना के बाद पीड़ित नबल झा ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।


