
Deoghar: देवघर नगर थाना में दुकान से मोबाइल चोरी करने को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला जमुई जिला के चकाई थाना क्षेत्र के महेश्वरी दमगा निवासी अनेश कुमार राय ने दर्ज कराया है।

कहा है कि वर्तमान में वह वीआईपी चौक स्थित एक मोबाइल दुकान में कार्य करता है। दिनांक 08 जून को शाम के पांच बजे हिरना निवासी आशिफ शेख दुकान में आया और काउंटर में रखे रेडमी मोबाइल को चोरी कर लिया। चोरी करने का करतुत दुकान में लगे सीसीटीवी मेंं कैद हो गया।

नगर पुलिस मामला दर्ज करने के बाद इस मामले में दो संदिग्ध को पुछताछ के लिये हिरासत में लिया है। मोबाइल की बरामदगी के लिये दोनों से लगातार पुछताछ करने में जुटी है। सूत्रों कि माने तो चोरी करने के बाद दोनों ने मिलकर गिधनी के रहने वाले एक युवक के पास बेच दिया है।
नगर पुलिस उक्त मोबाइल खरीदने वाले युवक को दबोचने के लिये छापोमारी करने में जुटी है।



