
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के सलौनाटांड़ मोहल्ला निवासी बसंती देवी ने महिला थाना में सुसरालवालों के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराई है। मामले में आरोपित बेलाबगान मोहल्ला निवासी पति ब्रजेश कुमार, ससुर बलराम महथा, सास विभाग देवी, माला देवी, दीपक महथा को आरोपित बनाया गया है।

कहना है कि 2021 में उसकी शादी ब्रजेश कुमार के साथ हुई थी। शादी के दौरान उसके पिता सुनील चौधरी ने सामर्थ के अनुसार नकदी, जेवरात सहित कुल सात लाख रुपये का सामान उपहार स्वरूप दिया था। शादी के कुछ ही दिनों बाद से दो लाख रुपये नकद व चार पाहिया वाहन की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।

इसी क्रम में उसे किरासन तेल छिड़कर आग लगाने का भी प्रयास किया गया। दहेज की मांग पूरी करने में अपने पिता की असमर्थता बताने पर उसके साथ मारपीट की गई और जेवरात सहित अन्य सामान छीनकर उसे घर से निकाल दिया।
अधिवक्ता ससुर ने सारे मामले को रफा-दफा करा देने की धमकी दिया। महिला थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


