
Deoghar: बांका जिला के जयपुर ओपी क्षेत्र के मालनडीह निवासी बलदेव तांती की मौत बस से धक्का लगने की वजह से हो गई जबकि घटना में बेलटिकरी निवासी टेकलाल तांती गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

घटना के संबंध में मृतक बलराम के चाचा रामदेव तांती ने बैद्यनाथधाम ओपी प्रभारी विनोद कुमार सिंह को बताया कि उनका भतीजा कोलकाता में रहकर मजूदरी का काम करता था। घर में शादी थी। उसी सिलसिले में वह कोलकाता से घर आया था। उसके साथ टेकलाल भी आया था। शुक्रवार सुबह जसीडीह में अपने रिश्तेदार का मोटरसाइकिल लेकर दोनों घर की ओर जा रहे थे। उसी क्रम में कुशमहा मोड़ के समीप पीछे से बस ने मोटरसाइकिल में जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। यहां बलराम का इलाज किया जा रहा था जबकि टेकलाल को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

इलाज के क्रम में बलराम की मौत हो गई।


