
Ranchi: झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) के सभी कोर्ट 12 जून से धुर्वा स्थित नए हाई कोर्ट बिल्डिंग से संचालित होंगे। डोरंडा स्थित पुराने हाई कोर्ट की जगह अब कोर्ट की कार्यवाही धुर्वा स्थित नए भवन से संचालित किए जाएंगे।

इस संबंध में झारखंड हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मोहम्मद शाकिर ने आदेश जारी करते हुए राज्य सरकार के सभी विभागों, केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों इत्यादि को पत्र लिखकर सूचित किया है। 600 करोड़ की लागत से बने झारखंड हाई कोर्ट के नए भवन का उद्घाटन हाल में ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया था।

नए हाई कोर्ट बिल्डिंग में तमाम आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। पुराने हाई कोर्ट भवन से कोर्ट के सारे महत्वपूर्ण दस्तावेज इत्यादि नए हाई कोर्ट भवन में शिफ्ट भी किए जा रहे हैं।


