
Deoghar: मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शहरी परिवहन, यातायात एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओ की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया।

इसके अलावे बैठक के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि सड़क सुरक्षा नियमों के शत प्रतिशत अनुपालन को लेकर लगातार जागरूकता अभियान जिले में चलाया जा रहा है। इस कड़ी में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत दिनांक-01.05.2023 से 30.05.2023 तक कुल 69 ड्राईवरी लाईसेंस को रद्द किया गया है जो क्रमशः इस प्रकार है- 1. राजकिशोर यादव, 2. मो0 इफ्तखार आलम, 3.मो0 शबीर, 4. अजीत कुमार गुप्ता, 5. सुमित कुमार, 6. शुभम सिंह, 7. चुनचुन कुमार यादव, 8. मुकेश मंडल, 9. पप्पु कुमार यादव, 10. बासुदेव यादव, 11. मो मुजामिल, 12. मनिष कुमार, 13. पंकज यादव, 14. राजीव कुमार मालाकार, 15. सुबल यादव, 16. अकलू यादव, 17. गोगाम राम, 18. सेनी कुमार गुप्ता, 19. विकास यादव, 20. जर्नाधन मंडल, 21. हरिहर यादव, 22. पुरूषोतम पंडित, 23. शम्भू प्रसाद यादव, 24. शैलेश कुमार गुप्ता, 25. अष्रेष यादव, 26. करण कुमार सिंह, 27. मुख्तार अली, 28. अमित कुमार, 29. ब्रजेश कुमार, 30. अनीष कुमार अविनाष, 31 जितेन्द चौधरी, 32 निषांत कुमार सिंह, 33 राजेश कुमार, 34 मनीष कुमार सिंह, 35 राजेश महतो, 36 बुधन मियां, 37 प्रवीन कुमार सिंह, 38 राजीव कुमार, 39 विक्रम राम, 40 अविनाष कुमार, 41 विनय कुमार भगत, 42 राजाराम मोहन राय, 43 अभिनव कुमार, 44 राम कुमार सिंह, 45 मो शोकत अंसारी, 46 शालीग्राम राजहंस, 47 राजकुमार अग्रवाल, 48 संदीप मंडल, 49 अनुपम आनंद दास, 50 चंदन कुमार, 51 सुधीर कुमार, 52 संदीप कुमार मंडल, 53 संजय कुमार, 54 राजेश कुमार सर्वोगी, 55 अर्पित मोदी, 56 रिषभ जैन, 57 प्रद्युम्न पांडे, 58 बबलू कुमार झा, 59 ताराशीष लखन, 60 अनिकेत कुमार दास, 61 अनीष कुमार, 62 मो शाजेब, 63 दिनेश मंडल, 64 विक्रम सिंह, 65 रंगनाथ, 66 उमाशंकर यादव, 67 अनिल कुमार, 68 राजेन्द्र राय एवं 69 विकास कुमार सिंह है। इसके अलावे इन सभी ड्राईवरी लाईसेंस रद्द करने के पीछे सड़क सुरक्षा नियमों का उलंघन इन चालकों द्वारा किया गया है, जिनमें हेलमेट न पहनना, ओवर लोडिंग के अलावा नियमों का उल्लंघन है। जिस कारण से इन 69 लोगों का ड्राईसेंस रद्द किया गया है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान के पूर्व के निर्देशों के अनुपालन के साथ शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से विभिन्न बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए चिन्हित ब्लैक स्पॉट (कुंडा, बेलाबगान, मोहनपुर, चकरमा) को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी स्थानों पर किये जाने वालों कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि ब्लैक स्पॉट की जगह हादसों में कमी लाई जा सके। आगे आरओबी के दोनों के तरफ व्यू कटर लगाने में हो रही देरी पर आरसीडी के कार्यपालक अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से जल्द से जल्द आरओबी के दोनों ओर व्यू कटर लगाने का निर्देश दिया।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान जानकारी दी गई कि Good Samaritan का परिचय देने वाले व्यक्तियों को सरकार की योजना से लाभान्वित करें। आगे पुलिस अधीक्षक श्री सुभाष चंद्र जाट ने ट्रैफिक व्यवस्था, वन वे ट्रैफिक को लेकर बेरिकेड करने के अलावा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध निश्चित रूप से कार्रवाई करें, ताकि अन्य लोग भी इससे सबक लेते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। साथ ही जगह-जगह चौक चौराहों पर ट्रैफिक उल्लंघन करने पर विभिन्न नियमों एवं उनके अंतर्गत दंड के प्रावधानों से संबंधित बोर्ड लगाने का निर्देश दिया, ताकि जागरूकता के साथ आम जनों को पता चले कि उल्लंघन करने पर किस प्रकार का दंड के प्रावधान है। आगे बैठक के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रत्येक माह में घटित सड़क दुर्घटनाओ की प्रविष्टि IRAD Portal पर करने हेतु परिवहन विभाग, झारखण्ड सरकार से निदेश प्राप्त है। ऐसे में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया कि सम्बंधित विभाग व्यक्तिगत रूप से रूचि लेते हुए लंबित मामलों का ऑनलाईन प्रविष्टि ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
■ ब्लैक स्पॉट एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा मानक उपकरणों का करें प्रयोग
देवघर जिला अंतर्गत ब्लैक स्पॉट एवं संवेदनशील स्थलों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया कि उपरोक्त स्थलों पर रोड साइनेज, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, कॉन्केव मिरर, ब्लिंकर, फ्लैक्स बोर्ड, रिफ्लेक्टिव टेप आदि उपकरणों का अधिष्ठापन कराया जाय ताकि उपरोक्त स्थलों पर सड़क दुर्घटना में कमी लाई जा सके।
बैठक के दौरान उपरोक्त के अलावे प्रशिक्षु आईएएस अनिमेष रंजन, नगर आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल, अपर समाहर्ता चंद्र भूषण प्रसाद सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार रजक, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार, डीएसपी यातायात आलोक रंजन, कार्यपालक अभियंता राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता विद्युत, कार्यपालक अभियंता आरसीडी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, सड़क सुरक्षा के प्रबंधक शिव कुमार, प्रवीण कुमार, डिस्ट्रिक्ट रॉल आउट प्रबंधक सदानंद कुमार एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।


