
Deoghar: देवघर जिला के खागा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर गोविंदपुर-साहिबगंज एनएच स्थित जरीडीह गांव के समीप से 22 पेटी अवैध शराब से लदे एक स्कॉर्पियो (एस 10 जेएच02ए के1705) को जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो गाड़ी में टोटल 22 पेटी विदेशी शराब लदा हुआ था। जिसे खागा थाना के एएसआई आनन्द सिंह ने गुप्त सूचना पर पकड़ा है।

पुलिस के अनुसार जांच पड़ताल के दौरान शराब से सम्बंधित किसी भी तरह का कोई कागजात वाहन में नहीं पाया गया। वाहन मे 21 पेटी में 375 ML का 504 बोतल , 01 पेटी में 750 ML का 12 बोतल कुल 516 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है।
वहीं पुलिस को आता देखकर स्कार्पियो का चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। जब्त किए गए शराब को स्कार्पियो सहित खागा थाना लाया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।



