
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने विभिन्न कांडो में फरार चल रहे पांच आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इन सबों की गिरफ्तारी नगर थाना प्रभारी कुमार अभिषेक को मिली गुप्त सूचना पर किया गया है।

बताया जाता है कि जेल गये चार अभियुक्त के विरूद्ध न्यायालय के द्वारा अजमानतीय अधिपत्र जारी किया गया था। जबकि एक कांड में फरार चले रहे थे।

जेल गये आरोपियों में सुरज मिश्रा सरीता होटल गली जलसार रोड, कामेश्वर शर्मा, बबलू शर्मा, शिपू शर्मा पंचवटी मोहल्ला तथा गौतम महथा सलौनाटाड़ का रहने वाला है। गौतम महथा चोरी और छिनतई के मामले में फरार चल रहा था।


