spot_img

अगले तीन से चार दिनों में Jharkhand में बारिश के आसार

Ranchi: झारखंड के कई जिलों में अब भी तापमान 40 के पार है। कई इलाकों में हल्के बादलों ने डेरा डाल रखा है। राजधानी रांची में बुधवार सुबह को हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन दिन चढ़ते धूप निकली और लोगों को गर्मी का एहसास हुआ।

रांची मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बुधवार को बताया कि अगले तीन से चार दिनों में मौसम करवट ले सकता है। राजधानी रांची में प्रदूषण के कारण सही मात्रा में वर्षा नहीं हो रही। अगर प्रदूषण नहीं होता तो अब तक गर्मी से थोड़ी राहत मिल गयी होती। हालांकि, मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच गर्मी में मामूली गिरावट आयी है।

मौसम विभाग के अनुसार, 29 मई तक राजधानी समेत कई जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ बारिश की भी संभावना है। राज्य के उत्तर पूर्वी देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में 25 और 26 मई को ओलावृष्टि की संभावना है। 27, 28 और 29 मई को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज सतही हवा चलने की भी संभावना है।

विभाग के मुताबिक जिन इलाकों में बारिश नहीं होगी, वहां दिन के समय बादल छाए रह सकते है। शाम में ठंडी हवाएं चलने से लोगों को राहत मिल सकती है लेकिन जिन जिलों में बादल छाए रहेंगे, वहां लोगों को दिन के समय गर्मी का एहसास होगा। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस देवघर में दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!