
Deoghar: करीब एक घंटे बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) देवभूमि देवघर पहुँच जायेंगे। देवघर एयरपोर्ट (Deoghar Airport) के उद्घाटन के बाद सीधे बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचेंगे। नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो बाबा मंदिर दर्शन-पूजन को पहुंच रहे हैं।

देश के प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए पूरी बाबानगरी सजी है। पीएम के स्वागत के लिए पुरे बाबा मंदिर को फूलों से सजाया गया है। जिससे बाबा का दरबार पहले से और ज्यादा ख़ूबसूरत व आकर्षक नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री दो बजकर 40 मिनट पर बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचेंगे। करीब 20 मिनट तक बाबा की पूजा-अर्चना के बाद पीएम 3:05 में बाबा बैद्यनाथ मंदिर से देवघर कॉलेज के लिए प्रस्थान करेंगे।


बाबा मंदिर से देवघर कॉलेज जाने के दौरान पीएम लोगों के अभिवादन को भी स्वीकार करेंगे। देवघरवासी अपने प्रधानमंत्री को देखने के लिए ललाहित नजर आ रहे हैं। पीएम के स्वागत के लिए रोड के दोनों किनारे अभी से ही लोग मौजूद दिख रहे हैं। लोगों में काफी उत्साह है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज बाबा नगरी पहुँच रहे हैं। देवघर एयरपोर्ट के अलावा पीएम 250 बेड के एम्स का भी उद्घाटन करेंगे। पीएम बाबा बैद्यनाथ के दरबार (Baba Baidyanath’s Temple) भी जायेंगे। बाबा मंदिर जाने वाले पीएम मोदी पहले प्रधानमंत्री होंगे। बाबा मंदिर से देवघर कॉलेज में आयोजित जनसभा को पीएम संबोधित करेंगे। देवघर से पुरे झारखंड को आज पीएम 16835 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरी बाबा नगरी उत्साहित है। पीएम दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती है।


