
Deoghar: रहस्यमय परिस्थिति में विषपान करने वाले बुजुर्ग दम्पति ने सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया। मृतक का नाम नाटू रवानी 62 वर्ष और कुसूम देवी 59 वर्ष है दोनों पति-पत्नी हैं। मृतक बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र के दरवे पट्टी का रहने वाले हैं।

पुलिस को दिये बयान में मृतक के पुत्र लालो रवानी ने कहा है कि वह चार भाई और चार बहन है। सभी का शादी विवाह हो गया है। कहा है कि सभी भाई अलग-अलग रहकर मजूदरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। मृत पिता और मां दोनों अलग रहकर अपने से खाना बनाकर खाते थे। कहा है कि पिता को अस्थमा का बिमारी थी वे ठीक से चल फिर नहीं पाते थे। सभी लोग मजदूरी करने गये हुए थे। घर से बच्चे ने आकर जानकारी दी कि बाबा और दादी दोनों की तबियत खराब हो गयी है और उल्टी कर रहे हैं। भागे दौड़े घर पहुंचे और इलाज के लिये पहले कटोरिया स्थित रेफरल अस्पताल ले गया जहां से प्रथमिक उपचार के बाद देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में दोनों की मौत हो गयी। कहा है कि मां ने घर में कीटनाशक दवा लाकर रखा था। पिता ने अपने बिमारी से तंग आकर पहले उन्हें किटनाशक दवा पिला दिया उपरांत अपने पी ली। जिससे दोनों की मौत हो गयी।



