
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र स्थित आइसीआइसीआइ बैंक के कर्मियों के साथ एक व्यक्ति द्वारा अभद्र व्यवहार करने, बैंक के काम में बाधा पहुंचाने की शिकायत नगर थाना में की गई है। इस मामले को लेकर बैंक के शाखा प्रबंधक आलोक कुमार ने थाने में लिखित शिकायत दिया है।

कहा है कि सुबह 8.30 बजे बैंक खुलते ही एक अज्ञात व्यक्ति बाइक से बैंक आया। वह बैंक के अंदर घुसने के बाद हंगामा करने लगा। उसने गार्ड से भी जोर जबरदस्ती की। कहा है कि वह पहले भी इस तरह की घटना कर चुका है। उसके बाद बैंक कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच किया। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही हंगामा कर रहा युवक वहां से चला गया था। पुलिस युवक के बारे में पता लगाने के प्रयास में जुट गयी है। साथ ही पुलिस बैंक के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी के फुटेज को भी खंगाल रही है।
बताया जाता है कि युवक की मानसिक हालत बहुत ठीक नहीं है। वह अपने खाता से 45 हजार की निकासी की बात को लेकर बैंक कर्मियों से उलझ गया था। बताया जाता है कि उक्त युवक एक बार पूर्व में नगर थाना पहुंचकर अपना पासपोर्ट बनाने के नाम पर पुलिस से भी उलझा गया था। वह कुछ से कुछ बोलने लगा था। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि मानसिक हालत ठीक नहीं है।



