
Deoghar: देवघर नगर थाना में पहली पत्नी के मायके वालों पर मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा हनुमान टिकरी निवासी 69 वर्षीय कन्हैया लाल गुप्ता ने दर्ज कराया है। कहा है कि उसकी पहली पत्नी ललीता देवी के इशारे पर उसके मायके के अशोक प्रसाद साह, विकास कुमार उर्फ राजा गुप्ता, रजंन गुप्ता, गुड़िया देवी त्सभी गोड्डा जिला के पोड़ेयाहाट द्वारा दूसरी पत्नी के बेटे व उसके साथ मारपीट व जानलेवा हमला किया है।

कहा है कि दो अप्रैल को वह घर के प्रथम तल्ला पर आराम कर रहा था। शाम को उसका पूत्र शिवम गुप्ता बड़ा बाजार स्थित दुकान से खाना खाने के लिये घर पर आया था। उसी क्रम में उपरोक्त लोगों ने शिवम के साथ मारपीट करने लगे। चिल्लाने की आवाज सुनकर शिवम को बचाने दौड़े तो उनके साथ भी मारपीट की गया।

मारपीट के दौरान दूसरी पत्नी मीरा गुप्ता के गले से दो भर का सोने का चेन छीन लिया। हो हल्ला सुनकर मुहल्ला के लोग वहां जुटे तब वे लोग वहां से हटे। मामला दर्ज कर नगर पुलिस पड़ताल में जुट गयी है।


