
Dhanbad: सरायढेला थाना के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने सीबीआई अधिकारी उज्ज्वल विकास के हाथ से एंड्रॉयड फोन छीन लिया। इस संबंध में सीबीआई अधिकारी ने सरायढेला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी सीबीआई अधिकारी धनबाद के सरायढेला स्थित सीबीआई क्वार्टर में रहते हैं। वे बुधवार की देर रात आवास पर जा रहे थे। इसी दौरान यह घटना हुई।



