
Deoghar: देवघर DC मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर मंगलवार को फायर एनओसी नहीं लेने के कारण जैन मंदिर स्थित होटल मैग्नम को पूरी तरह से सील कर दिया गया।

हालांकि सोमवार को ही सुप्रिया भगत के साथ अग्निशमन पदाधिकारी गोपाल यादव, उत्पाद विभाग के एसआई रूपेश कुमार सिंह सहित पुलिस के जवान होटल पहुंचकर होटल सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया था, लेकिन कुछ लोगों के होटल में रहने के कारण 25 अप्रैल तक कमरा खाली करने का निर्देश दिया गया था।

मंगलवार को होटल को पूरी तरह से खाली कराकर सील कर दिया। केवल उन जगहों को छोड़ा गया है जहां फायर सिस्टम लगाने का काम चल रहा है।
बता दें कि उच्च न्यायालय झारखंड के निर्गत निर्देश के आलोक में संचालक को फायर सेफ्टी के अनुपालन के लिये चार मार्च 2023 को नोटिस दिया गया था। बावजूद संचालक द्वारा इसका अनुपालन नहीं किया गया। जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की गयी है।



