Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना में हथगढ़ निवासी देवनाराण यादव के बयान पर घर में घुसकर पिटाई कर छिनतई करने का मामला दर्ज किया गया है।

मामले में गांव के ही रंजन यादव, दीपक यादव, चिंटु यादव, रेणु कुमारी, राम कुमार यादव, चिंता देवी, वीण देवी व भागवती देवी को नामजद आरोपित बनाया गया है।

दर्ज मामले में पीड़ित का कहना है कि वह आटो से बच्चों को स्कूल पहुंचाने का काम करता है। 17 अप्रैल को वह आटो लेकर बच्चे को स्कूल छोड़ने गया था। उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि सभी आरोपित उसके घर में घुसकर उनकी बेटी की पिटाई कर जख्मी कर दिया है। बीच बचाव करने पहुंचे उसके पुत्र व पत्नी की भी पिटाई की गई। उसी दौरान आरोपितों ने उसकी पत्नी के हाथ से चांदी का मठिया छीन लिया। सुनकर वह घर पहुंचे तो वहां सभी को जख्मी हालत में पाया गया। पूछे जाने पर बताया गया कि जलवान के लिए सूखी लकड़ी को लेकर आरोपितों ने मारपीट की।
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।



