
Deoghar: रविवार को बैद्यनाथ नेत्र चिकित्सालय के सभागार में वर्ल्ड रिस्पांसेबल सिटीजन ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे देवघर के अलग अलग क्षेत्र के कई बुद्धिजीविओं ने हिस्सा लिया।

बैठक में विषय प्रवेश कराते हुए शहर के सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक सह डब्लूओआरसी के अध्यक्ष डॉ एन डी मिश्रा ने कहा कि यह बैठक गैर अनुपातिक जनसंख्या पर नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षक एवं सम्पूर्ण राष्ट्र को प्रभावित करने वाले कारकों से मुक्ति विषय पर आयोजित की गई है।

डॉ मिश्रा ने बताया कि उपरोक्त विषयों पर जन जागरूकता हेतु “राष्ट्र निर्माण यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है जो आगामी 31 अगस्त को देवघर से शुरू होकर 12 सितम्बर को रांची पहुंचेगी। इस दौरान यह यात्रा झारखण्ड के 13 जिले के 22 पड़ावों पर रुकेगी और लोगों को जागरूक करेगी। उन्होंने आगे बताया कि सरकार के ध्यानाकृष्ट हेतु इस यात्रा को आयोजित किया जा रहा है ताकि आने वाली पीढ़ी को एक बेहतर राष्ट्र और माहौल दिया जा सके।
तत्पश्चात देवघर कॉलेज के प्राचार्य श्री अखिलेश तिवारी, रेड रोज़ स्कूल के पूर्व प्राचार्य रामसेवक सिंह गुंजन, सुप्रसिद्ध वकील अमर सिंह, व्यवसाई प्रदीप बाजला, रमेश बाजला, शिक्षाविद श्री भारतेन्दु दुबे, एस डी मिश्रा, राजीव रंजन, उमाकांत सिंह, पवन कुमार टमकोरिया, गोपाल शर्मा इत्यादि ने भी अपने अपने सम्बोधन में राष्ट्र निर्माण यात्रा के समर्थन में अपने विचार रखते हुए सहयोग का आश्वासन दिया।
मौके पर उपरोक्त के अलावा मनोज सिंह, प्रमेश कुमार वर्मा, डॉ कुमार गौरव, रवि केशरी, श्रीकांत जायसवाल, राकेश राय, संजय मिश्रा, मयंक राय, रंजन सिंह, रजनीकांत, अभय कुमार सिंह सहित शहर के कई गणमान्य उपस्थित थे।


