Deoghar: देवघर नगर थाना में आशीष मिश्रा गिरोह के गुर्गों पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसआइ अविनाश गौतम के बयान पर दर्ज किया गया है। जिक्र है कि नगर थाना में दर्ज कांड के अनुसंधान क्रम में नामजद आरोपित बमबम बाबा कालोनी निवासी अमन सिंह को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर बीएड कालेज परिसर में छापेमारी कर जसीडीह थाना क्षेत्र के गिधनी निवासी अमन सिंह व शिव राम झा चौक निवासी छोटू श्रृंगारी को पकड़ा गया। तलाशी लेने परम अमन सिंह के पास से लौडेड पिस्टल बरामद किया गया।

पूछताछ के दौरान अमन ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पूर्व छोटू श्रृंगारी, सावन महथा, दिनेश महथा, विकास महथा ने मिलकर डराने-धमकाने की नीयत से संजीत महथा की गाड़ी पर फायरिंग किया था। बताया कि सभी लोग आशीष मिश्रा गिरोह के सदस्य है और रंगदारी, डकैती, लूटपाट करते है।



