
Deoghar: देवघर जिला के सारठ अंचल स्थित महलजोरी गांव के सुग्गा पहाड़ी टोला में अचानक आग लगने से किसानों के हजारों की सम्पति जलकर राख में तब्दील हो गई। बता दें कि हजारों रुपए का पुआल, पेड़-पौधा, घर समेत अन्य समान जल कर राख हो गए।

घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि किसी शरारती तत्वों द्वारा झाड़ियों में आग लगा दिया गया था।जिससे तेज हवा के कारण आग भड़क गई और कई किसानों के सम्पति को जलाकर राख में तब्दील कर दिया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक चुन्ना सिंह ने अग्निशमन के दफ्तर में फोन कर सूचना दी। जिसके बाद दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। उसके बाद ग्रामीणों व दमकल कर्मियों ने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया।

गौरतलब है कि सुग्गा पहाड़ी टोला निवासी किसान गणेश महतो के छत पर रखा पुआल, दामोदर महतो के खलिहान में रखा पुआल व घर का छत व घरेलू समान एवं सुधीर महतो का खपरैल घर समेत अन्य समान जलकर रख हो गया। वहीं आग लगते ही ग्रामीणों द्वार पम्पिंग सेट से आग बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन आग इतनी भड़क चुकी थी कि आग पर काबू नहीं किया जा सका। जब दमकल की गाड़ी आई तभी पूर्णतः आग पर काबू किया जा सका।


