
Ranchi: रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन के ठिकाने पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम गुरुवार सुबह से छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम कई अंचल अधिकारी और जमीन कारोबारियों के यहां भी छापेमारी कर रही है। आईएएस छवि रंजन वर्तमान में समाज कल्याण विभाग में निदेशक के पद पर पदस्थापित हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छवि रंजन की पत्नी के जमशेदपुर आवास पर भी जाँच चल रही है। साथ ही कई अंचलाधिकारी सहित कुल 22 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।

जमशेदपुर, राँची, सिमडेगा, हजारीबाग़, कोलकाता, गोपालगंज में ED की टीम ने एक साथ एक्शन ले रही है। कुछ ज़मीन कारोबारियों के यहाँ भी जाँच की सूचना है।


