
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के रांगा मोड़ के पास 4 मार्च की शाम को रंगदारी की मांग को लेकर गोलीबारी की गई थी। इस घटना को लेकर नगर थाना में संजीत कुमार हरी ने मामला दर्ज कराया है। मामले में 5 लोगों को आरोपी बनाया है।

जिसमें नगर थाना इलाके के श्रीराम झा चौक निवासी छोटू सिंगारी, रिखिया थाना क्षेत्र के बलसारा निवासी सावन महथा, दिनेश महथा, जसीडीह थाना क्षेत्र के गिद्धनी निवासी अमन सिंह और रांगा मोड़ निवासी विकास महथा को आरोपी बनाया है।

कहा है कि उपरोक्त लोगों के द्वारा भिन्न-भिन्न मोबाइल नंबरों से फोन कर रंगदारी की मांग लगातार किया जा रहा था। 1 मार्च को दिनेश माथा के मोबाइल से फोन कर छोटू सिंगारी और सावन महथा ने तीन लाख रूपये रंगदारी स्वरुप देने की मांग की थी, नहीं देने पर गोली मारकर हत्या करने की धमकी भी दिया था। पांचों मिलकर उसके आवास पर भी चढ़कर रंगदारी की मांग की थी, लेकिन उसने रंगदारी देने से इंकार कर दिया था। 4 मार्च की शाम को 8:00 बजे बाइक पर सवार होकर छोटू सिंगारी और अमन सिंह उसके आवास के सामने पहुंचा। अमन सिंह बाइक चला रहा था और छोटू सिंगारी पीछे बैठा हुआ था। छोटू सिंगारी आवाज के सामने खड़ी बोलेनो कार पर गोली चला दिया।
इसके बाद भी अभी भी धमकी दिया जा रहा है कि यह तो अभी ट्रेलर था हत्या करना बाकी है। नगर पुलिस मामला दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दिया है।


