
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के सतसंग शंख मोड़ के पास एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने पर्स की छिनतई कर फरार हो गया। इसे लेकर बंगाल के मुरशिदाबाद जियागंज निवासी शिखर भास्कर ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत की है।

कहा है कि वह सतसंग स्थित अनुकूल आश्रम का शिष्य है। आश्रम के आनंन्द बाजार में भोजन करने के बाद रेस्ट हाउस काली कृष्णा धाम जा रही थी। इसी दौरान शंख मोड़ के पास बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचा और उसका पर्स छिन कर बरमसिया की ओर फरार हो गया।

पर्स में दो हजार नकद रूपया, मोबाइल, एटीएम कार्ड, पेनकार्ड वोटर कार्ड इत्यादि था। आवेदन लेकर नगर पुलिस जांच में जुट गयी है।



