
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने घर के अंदर घूसकर छेड़खानी करने व छिनतई का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई है। मामले में दो युवकों पर आरोप लगाया गया है।

पीड़ित महिला का आरोप है कि गुरुवार शाम वह अपने घर में काम कर रही थी। इसी दौरान मोहल्ले के ही शारूक मल्लिक व गुड्डू मल्लिक नशे की हालत में जबरन घर के अंदर प्रवेश कर छेड़खानी का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर जान मारने की धमकी भी दिया। हो हल्ला करने पर पड़ोस में रहने वाला युवक अफताब मल्लिक उसे बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई।

इसी क्रम में दोनों युवक ने 15 सौ रुपये और चांदी की सिकड़ी छीन लिया। नगर थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।



