Deoghar: सड़क हादसे में घायल दो लोगों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में वाहीद मिंया सिमरातरी और जाकीर अंसारी ओरंजा देवीपुर का रहने वाला है।
घटना के बावत अस्पताल में साथ आये परिजनों ने बताया कि दोनों एक बाइक पर सवार होकर देवीपुर बाजार जा रहा था। उसी दौरान खिरवातरी पेट्रोल पंप के पास एक चार चक्का वाहन ने जोर दार धक्का मार दिया। इस घटना में दोनों को गंभीर चोट लग गयी।
जानकारी मिलते ही देवीपुर थाना पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया। वहीं मौके पर पुलिस धक्का मारने वाले चारपहिया वाहन को जब्त कर थाना ले गयी।