spot_img

Deoghar-Ranchi सीधी फ्लाइट शुरू, Deoghar Airport पर हुआ यात्रियों का भव्य स्वागत

Deoghar: सीढ़ी से गिरकर बुजुर्ग की मौत

Deoghar: झारखंड की सांस्कृतिक राजधानी देवघर अब झारखंड की राजधानी रांची से सीधे हवाई मार्ग के जरिए जुड़ चुकी है। आज रांची से देवघर के लिए पहली फ्लाइट , इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 7964 देवघर पहुंची। वहीं देवघर एयरपोर्ट पहुंचने पर यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया।

सबसे पहले फ्लाइट के लैंड करते ही वाटर कैनन सैल्यूट किया गया। जिसके बाद रांची से चलकर देवघर पहुंचे सभी यात्रियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया।  एयरपोर्ट अथॉरिटी के कर्मचारियों के द्वारा यात्रियों से केक कटिंग कराया गया।

रांची से पहली फ्लाइट के जरियर देवघर पहुंचे यात्रियों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि देवघर से रांची सीधी फ्लाइट मिल जाने से काफी सुविधा होगी। वही आज जिस तरह से 35 से 40 मिनट में रांची से देवघर पहुंचे यह काफी उत्साहित करने वाला है। जहां एक तरफ ट्रेन से 7 से 8 घंटे का सफर करना पड़ता था वहीं अब एक घंटे के भीतर रांची से देवघर पहुंच सकेंगे जो काफी सुखद अनुभूति है।

देवघर एयरपोर्ट के डायरेक्टर संदीप ढींगरा ने बताया कि देवघर से लगातार अलग-अलग शहर के लिए सीधी फ्लाइट दी जा रही है। जिससे यात्रियों को काफी सुविधा हो रही है।

बता दें कि कल रविवार को देवघर एयरपोर्ट से बिहार की राजधानी पटना के लिए फ्लाइट की शुरुआत हुई। वही आज से एक और शहर रांची से देवघर हवाई मार्ग के जरिये जुड़ गया है। इससे पहले सिर्फ कोलकाता और दिल्ली के लिए देवघर से हवाई सेवा दी जा रही थी। अब चार शहरों से सीधे फ्लाइट हो जाने से यात्रियों को काफी सुविधा हो रही है। जल्द ही अन्य शहरों के लिए भी यहां से सीधी फ्लाइट दिए जाने की सूचना है।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!