spot_img

Deoghar Big Breaking: सरेशाम हरदेव कंस्ट्रक्शन के ऑफिस में गोलिबारी, अपराधियों ने छोड़ा धमकी भरा पर्चा

Deoghar: सीढ़ी से गिरकर बुजुर्ग की मौत

Deoghar Big Breaking: देवघर नगर थाना से महज पांच सौ मीटर की दुरी पर बाइक सवार दो अपराधियों ने राय एंड कंपनी चौक पर स्थित हरदेव कंस्ट्रक्शन कंपनी के कार्यालय में घुसकर सरे शाम गोली बारी की घटना को अंजाम दिया। गोली चलाने के बाद अपराधी बाइक पर सवार होकर बाजला चौक की ओर फरार हो गए।

दोनों अपराधी हेलमेट पहने थे। इस घटना में कार्यालय कर्मी बाल-बाल बच गए। दोनों गोली ऑफिस के टेबल में लगी। गनीमत यही थी उस वक़्त उक्त टेबल पर बैठा कर्मी चाय पीने के लिए बाहर गया था जबकि अन्य कर्मी वहीं बैठे थे। गोली चलाने के बाद अपराधी गेंगस्टर अमन साहू के नाम से एक धमकी भरा पर्चा भी अपराधी छोड़ गए। पर्चा के नीचे मयंक सिंह लिखा हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना के एसआई कुमार अभिषेक, एएसआई कपिलदेव यादव सदल बल घटनास्थल पहुंचे और दो खोखा एवं दोनों धमकी भरे पर्चा को जब्त कर लिया। उसके बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगालने मे जुट गई।

कंपनी के मैनेजर सनप्रीत सिंह और प्रदीप कुमार ने बताया कि शाम के 6.30 बजे के आसपास सभी कार्यालय कर्मी अपने अपने काम मे लगे थे। कुछ कर्मी चाय पीने गए थे। उसी क्रम मे एक हेलमेट पहना बदमाश कार्यालय मे घुसा जबकि दूसरा हेलमेट पहने बाइक को बाहर ही स्टार्ट रखे खड़ा था। एक बदमाश ने अंदर घुसकर दो गोली फायर कर दिया और दो पर्चा भी छोड़ गए। बताया कि कंपनी का पतरातू, टाटा, हसडीहा, बासुकीनाथ सहित कई जगहों पर काम चल रहा है।

क्या लिखा है पर्चे मे

बदमाशों द्वारा हरदेव कंस्ट्रक्शन कंपनी के कार्यालय मे छोड़े गए पर्चे लिखा है कि (पतरातू मे जो काम चल रहा है उसमे गेंगेस्टर अमन साहू नजर अंदाज करने का अंजाम बुरा होगा. निवेदक मे मयंक सिंह लिखा है।) घटना के बाद पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!