spot_img
spot_img

Jharkhand: इन जिलों में जोरदार बारिश और ठनका गिरने के आसार, येलो अलर्ट जारी

Ranchi: 14 से 18 मार्च तक झारखंड राज्य के कई जिलों में जोरदार बारिश और कहीं-कहीं ठनका गिरने के आसार हैं। मौसम केन्द्र रांची ने अपने ताजा बुलेटिन में राज्य के पांच जिले पलामू, चतरा, गढ़वा, लातेहार और लोहरदगा को छोड़ कर बाकी के 19 जिलों में मेघ गर्जन के साथ ठनका गिरने की संभावना जताई है। इसके लिये येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम केन्द्र रांची के ताजा अपडेट के अनुसार 15 मार्च को राज्य के 12 जिलों रांची, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में बादल छाने और गरज के साथ बूंदाबादी बारिश हो सकती है। वहीं 16 और 17 मार्च को पूरे राज्य में बादल छाये रहेंगे। वहीं कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और ठनका गिरने की संभावना है।

15 मार्च को रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, जामताड़ा, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा में आसमान में बादल छाने के साथ-साथ मेघगर्जन के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं 16 मार्च से 18 मार्च की सुबह साढ़े 8 बजे तक के लिए राज्य के सभी जिलों में मेघगर्जन के साथ-साथ ठनका गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!