
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने शहरी इलाके में राहगिरों से छिनतई करने वाले दो बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों के पास से छिने गये 2200 रूपये भी बरामद किया है। जेल गये आरोपी का नाम सुरेन्द्र धपरा सकिन क्लब ग्राउंड, सत्यम कुमार झौंसागढ़ी के नाम शामिल हैं। इसे लेकर नगर थाना के पुअनि करूणा सिंह ने मामला दर्ज कराया है।

कहा है कि 03 मार्च को गश्ति दल के साथ भ्रमणशील थे। उसी क्रम में सूचना मिली कि पूर्व में जेल जा चुके कुछ बदमाश बस स्टैंड इलाके में अवैध हथियार एवं चाकू का भय दिखाकर राहगिरों से छिनतई कर रहे हैं।

उक्त सूचना पर वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए छापामारी के लिये गये। जब क्लब ग्राउंड के पास पहुंचे तो देखा कि तीन-चार बदमाश चाकु और फाइटर पंच के बल पर राहगीर से लूटपाट कर रहें हैं। पुलिस वाहन को देखते ही सभी भागने लगे। जवानों ने खदेड़कर दो अपराधियों को पकड़ लिया। मौके पर एक अपराधी सिकंदर धपरा भागने में सफल रहा। मौके पर पकड़ाये बदमाश सुरेन्द्र धपरा के पास से एक चाकू और राहगिरों से लूटा गया 1200 नकद और सत्यम धपरा के पास से 1000 रूपये बरामद किया गया।


