
Deoghar: राज्य सरकार अगर लाखराज प्रकृति की जमीन का रेंट फिक्सशेन नहीं करती है तो आगामी पंद्रह मार्च से आमरण भूख हड़ताल करेंगे। ये बातें पंडा धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर ने कही।

लाखराज जमीन के निबंधन और हस्तांतरण की मांग को लेकर पंडा धर्म रक्षिणी सभा के महामंत्री बुधवार को पूर्व से तय कार्यक्रम के तहत वीर कुंअर सिंह चौक पर एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे थे। जिसमें अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के युवा नेता चंद्रशेखर खवाड़े सहित पुरोहित समाज व लाखराज मौजा में रह रहे स्थानीय भी शामिल हुए। इस धरना में सूबे के पूर्व मंत्री राज पलिवार ने भी कुछ देर बैठकर समर्थन दिया।

महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर ने बताया कि लाखराज जमीन का रेंट फिक्सेशन नहीं होने से स्थानीय लोगों को इससे काफी परेशानी हो रही है, इस क्षेत्र में सिर्फ पुरोहित समाज के लोग ही नहीं बल्कि अलग-अलग समाज के लोग भी रह रहे हैं, जमीन का रेंट फिक्सेशन नहीं होने के कारण लोग जमीन को न तो बचे पा रहे हैं, और न ही पढ़ाई कर रहे युवाओं को इस जमीन पर बैंक लोन ही देती है। कई बार सरकार को इस संबंध में ज्ञापन तक दे चुके हैं। मुख्यमंत्री के साथ बैठक कर इस मुद्दे को लेकर बात भी हुई। सीएम ने आश्वासन भी दिया था, लेकिन आजतक कुछ भी नहीं हुआ।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर राज्य सरकार 14 मार्च तक इस ओर सरकार ध्यान नहीं देती है तो 15 मार्च से आमरण भूख हड़ताल पर बैठेंगे।



