
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने शहरी क्षेत्र में नकली पीडी लाइट कंपनी के फेवीक्विक बेचने वाले दो दुकानदार को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये दुकानदार का नाम कास्टर टाउन निवासी अशोक कुमार और बिजली ऑफिस कोलोनी निवासी मनोज कुमार केशरी है।
कंपनी के जांच पदाधिकारी ने कराया था मामला दर्ज

बताया जाता है कि कंपनी के पदाधिकारियों को पता चला था कि देवघर में पीडी लाइट कपंनी का नकली फेवीक्विक बेचने का कार्य किया जा रहा है। उसके बाद कंपनी के जाचं पदाधिकारी सुल्तानपुरी नॉर्थ वेस्ट दिल्ली निवासी अंकुर गुप्ता ने इसे लेकर मामला दर्ज कराया है।

कहा है कि 27 फरवरी को देवघर नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न दुकानों को सर्वे किया गया। सर्वे के क्रम में दो दुकानों से खरीदारी की गयी तो पता चला कि पीडी लाइट कंपनी का नकली फेवीक्विक बेचा जा रहा है। नगर पुलिस के साथ शाम को गणेश मार्केट स्थित अशोक कुमार के दुकान में छानबीन की गयी। जहां पीडी लाइट कपंनी का 450 मिली ग्राम का 132 पाउच डुप्लिकेट फेवीक्विक बरामद किया गया। कहां से इसकी खरीदारी की गयी है इसका कोई कागजात नहीं दिखाया गया। उसके बाद प्रेम कमल मार्केट स्थित बिजली ऑफिस कोलोनी निवासी मनोज केशरी के मनोज स्टोर मनिहारी दुकान में जांच किया गया तो वहां से 450 मिली ग्राम का 223 पाउच नकली पीडी लाइट फेवीक्विक का पाउच बरामद किया गया।
इधर नगर पुलिस दोनों को जेल भेजने के बाद यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर देवघर बाजार में नकली फेवीक्विक की सप्लाई करने वाला कौन है।



