
Deoghar: देवघर-बांका मुख्यमार्ग स्थित दर्दमारा बॉर्डर पर इंसाफ की मांग कर रहे ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया है। उग्र ग्रामीणों ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। बताया जा रहा है कि इस दौरान आगजनी भी कि गई है।

दरअसल, बीते मंगलवार को जसीडीह थाना क्षेत्र के कुशवाहा लेटवा की रहने वाली प्रियंका कुमारी ने शाम 3:30 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक की मां सुमित्रा देवी अब प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगा रही है। मां सुमित्रा देवी की माने तो बेटी ने आत्महत्या जरूर की है लेकिन उसके पीछे किसी हत्यारे का हाथ है जिसकी जांच पुलिस नहीं कर रही है। ऐसे में पुलिस की कार्रवाई से क्षुब्ध हो कर मृतिका के परिजनों समेत ग्रामीण भी सड़क पर उतर आए।

इस दौरान गाड़ियों की लंबी जाम लग गई। उधर, घटना की सूचना मिलते ही जसीडीह पुलिस थाना की पुलिस मौक़े पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देते दिखी।
लेकिन खबर लिखें जाने तक उग्र परिजन और ग्रामीण एकजुट होकर मुख्य मार्गो को जाम किए हुए हैं।



