नई दिल्ली।
देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना 60 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 60,975 नए मामले सामने आए हैं और 848 मौतें हुई हैं।
देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 31,67,324 हो गई है, जिसमें 7,04,348 सक्रिय मामले, 24,04,585 डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक कोरोना से कुल 58,390 मौतें हुई हैं।
हालांकि, भारत में कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार को 24 घंटे में रिकॉर्ड 62,282 मरीज ठीक हुए। अब तक कुल 21 लाख 58 हजार मरीज रिकवर हो चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में रिकवरी रेट अब 74 पर्सेंट (21 अगस्त को 74.28% रिकवरी) से अधिक हो चुकी है। 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रिकवरी रेट 50 पर्सेंट से पार है।
मंत्रालय ने यह भी बताया कि देश में कोरोना से मृत्यु की दर दुनिया के औसत से कम है और इसमें लगातार गिरावट आ गई है। कोरोना मृत्यु दर अब 1.89 पर्सेंट है।