
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने शिव बारात के दौरान मोबाइल चोरी के आरोपी एक किशोर सहित पांच को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जहां किशोर को बाल सुधार गृह और चार आरोपी को जेल भेज दिया।

इसे लेकर एसडीपीओ पवन कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में विशेष रूप से जानकारी दी। मौके पर नगर थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह भी उपस्थित थे। एसडीपीओ ने बताया कि शिव बारात के दौरान भीड़ का फायदा उठा कर गिरफ्तार सभी चोरी आम लोगों का मोबाइल चोरी करते धरे गये। गिरफ्तार चोरों के पास चोरी किये गये तीन मोबाइल भी बरामद किया गया है। जिसमें एक सैमसंग, रियल मी और एक एमआई कपंनी का मोबाइल बरामद किया गया है।
कौन-कौन गये जेल

मोबाइल चोरी के आरोप में जेल जाने वालों में आलोक कुमार मिश्रा दुर्गाबाड़ी हर्दलाकुंड नगर थाना देवघर, अजय सिंह साकिन बलरामपुर परगड़ी थाना कालीतेल जिला पुरलिया, कारा सिंह साकिन थाना पांडेसर जिला बर्धवान पश्चिम बंगाल और विक्की कुमार साकिन सिघैला थाना मुफ्फसिल जिला बेगुसराय बिहार के नाम शामिल हैं।


