
Deoghar: देवघर जिला के मोहनपुर प्रखण्ड अंतर्गत सीएचसी प्रांगण में सहियाओं ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में सहिया मौके पर मौजूद थी। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं सहिया पुष्पा देवी ने बताया कि वे सभी 2007 से कार्य कर रहीं हैं। आज तक सिर्फ मानदेय और प्रोत्साहन राशि दे देकर फुसलाया जा रहा है, जबकि हमलोग घर छोड़कर दिन भर लोगों तक स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाते हैं।

उन्होंने कहा कि बंध्याकरण की बात हो या बच्चों को टीका देना हो, गर्भवती महिलाओं को नामांकित करवाने जैसे न जाने कितना काम हम सभी द्वारा किया जाता है। इसलिए हमारी मांग है सहियाओं को स्थायीकरण करते हुए सरकारी वेतन के साथ साथ सारी सुविधा मिले।

वहीं नेतृत्वकर्ता पुष्पा देवी ने कहा कि हमलोग की मांग मानी जाए। अगर मांग पूरी नहीं हुई तो जिला की सभी सहिया गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले जायेंगे।
इस दौरान मौके पर मीरा देवी, आशा देवी, यसोदा देवी, आरती देवी, मंजू देवी, बबीता देवी, देवंती देवी, नीलमणि देवी, रूपा देवी, ममता वर्मा सहित दर्जनों सहिया उपस्थित थीं।


